बीमार होने से बचना है तो आजमाएं इसे ||Tips For Never Getting Sick In Hindi || bimari se bachne ke upay||
बीमार होने से बचना है तो आजमाएं इसे
हम शांति की तलाश उस वक्त करते हैं जब अशांत होते हैं। अशांत मन से आप शांति कैसे खोज सकते हैं। जब आप शांत हैं, तभी शांत रहना और शांति की सुरक्षा करना सीख सकते हैं।
जैसे बाढ़ आने पर बांध नहीं बनाते उसी प्रकार आग लगने पर कुआं नहीं खोदते। उसी प्रकार मन को अशांत वातावरण में हम शांत नहीं रख पाते क्योंकि उसके पीछे बहुत से कारण होते हैं जैसे
हम अपने काम के कारण हम अपने शरीर के ऊपर ध्यान नहीं दे पाते और कोई अगर आपको बोल दे कि आपको अपने स्वास्थ्य के लिए एक घंटा समय निकालना है, तो आप बोल देते हैं कि मेरे पास तो समय नहीं है पर जब कोई व्याधि आ जाए खास करके पैरालाइसिस ( लकवा) या फिर घुटना दर्द, कमर दर्द या फिर कोई कारणवश हम बेड में आ जाएं तो हमें लगता है, काश मै पहले अपने शरीर के ऊपर ध्यान दिया होता तो मुझे यह समस्या नहीं आती। पर वह बोलते हैं ना चिड़िया चुग गई खेत तो वही हमारे साथ होता है जब समय निकल जाता है, तब हम अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता करते हैं।
आप कितना भी पैसा कमा लो पैसे से आप स्वास्थ्य नहीं खरीद सकते क्योंकि आप दवाई तो खरीद सकते हो पर जो व्याधि आपके शरीर में आ गया है उससे आप ही निकल सकते हैं क्योंकि कभी भी कोई बीमारी आपके शरीर में आए तो परमानेंट नहीं होता। अगर आप चाहेंगे तो आसानी से उसे आप खत्म कर सकते हैं, क्योंकि आपकी इच्छा शक्ति ही आपकी बीमारी से लड़ने में आपका हेल्प करता है, तो सबसे पहले आपको अपने मन को पॉजिटिव रखना है।
ज्यादा और - और के चक्कर में नहीं रहना है, क्योंकि पैसा को आप ऊपर नहीं ले जाने वाले अगर आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप समाज को कुछ दे पाएंगे और अपने परिवार को भी कुछ दे पाएंगे, पर आप बीमार पड़ गए तो न समाज को कुछ दे पाएंगे और ना ही अपने परिवार को कुछ दे पाएंगे और जो पहले मेहनत करके जो भी कमाया था वह भी आपके कुछ काम नहीं आएगा।
अगर आप बीमार नहीं होना चाहते तो सबसे पहले अपने शरीर के लिए एक घंटा समय निकालना है मन को पॉजिटिव रखना है और अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना यही है आपके स्वास्थ्य की असली कुंजी।



Very good information
जवाब देंहटाएंVery good information
जवाब देंहटाएं