Home remedies for Lower back pain : पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय |||

पोटली मसाज है कमर दर्द के लिए वरदान!! 


आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में बहुत से बीमारियों से ग्रसित हो जा रहे हैं उनमें से एक  है कमर दर्द कमर दर्द के अनेक कारण हो सकते हैं जैसे  स्पांडिलाइटिस (lumbar and cervical) साइटिका (sciatica) यह सब बीमारियां हो सकती हैं

अगर आप भी यह सब चीज से परेशान हैं तो हम आपको 1 घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से कर सकते हैं कमर दर्द या कहीं भी जोड़ों का दर्द है तो पोटली मसाज जो पंचकर्म का पार्ट है। वह बहुत ही उपयोगी एवं कारगर है, आप भी घर में पोटली बनाकर के तवे के ऊपर तेल डाल कर के (सिकाई के लिए सरसों का तेल बहुत ही उपयोगी होता है) तो आप तवे के ऊपर तेल डाल देंगे तेल जब गर्म होगा तो पोटली को हल्का सा गर्म करके दर्द वाले हिस्से में धीरे-धीरे आपको सिकाई करना है। ध्यान रहे पोटली को ज्यादा गर्म नहीं करना है, और सिकाई करने से पहले एक बार हाथ से छू करके देखना है की पोटली ज्यादा गरम तो नहीं है ज्यादा गर्म रहेगा तो जलने के चांसेस रहते हैं।

पोटली कैसे बनाएं ? 

 पोटली बनाने की बहुत सारे विधियां हैं उसके लिए आपको एक कपड़ा लेना है उसे आपको चौकोर काट लेना है उसमें आपको कुछ औषधि पत्ते जो हम बता रहे हैं उसको डालना है। उसमें आप धतूरा के पत्ते, सहजन के पत्ते, निर्गुंडी के पत्ते, अगर निर्गुंडी नहीं है तो कोई बात नहीं, आप करंज के पत्ते, इमली के पत्ते, और एक चम्मच अजवाइन, 8-10 कली लहसुन और एक प्याज काट कर के उस पोटली में डालना है, और उसे कपड़े में अच्छे से बांधकर के गठन लगाना है, और रोज सुबह शाम 5 मिनट दर्द स्थान पर आपको सिकाई करना है। आप देखेंगे धीरे-धीरे आपका दर्द कम होना शुरू हो जाएगा और कुछ दिनों बाद आपको यह दिक्कत से निजात मिल जाएगा हम भी अपने हॉस्पिटल में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में कमर दर्द से परेशान रोगियों के उपचार में पोटली मसाज का इस्तेमाल करते हैं जिसका बहुत अच्छा लाभ मिलता है। 

टिप्पणियाँ